ad
best news portal development company in india

पुलिस लाइन झाबुआ में विजयादशमी पर्व पर किया गया शस्त्र पूजन कार्यक्रम

SHARE:

बिलाल खत्री
झाबुआ विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन झाबुआ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर झाबुआ नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिव दयाल सिंह के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार से शस्त्र पूजन संपन्न किया गया। शस्त्र पूजा कर हर्ष फायर किया गया। इसी क्रम में जिले के सभी थाना एवं चौकी में शस्त्र पूजा की गई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिलेवासियों को मंगल कामना के साथ ही दशहरा का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

शस्त्र पूजा के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अति. पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, अपर कलेक्टर चंद्र सिंह सोलंकी, एसडीएम भास्कर गाचले, एसडीओपी झाबुआ रूपरेखा यादव, डीएसपी कमलेश शर्मा, डीएसपी गिरीश कुमार जेजूरकर, रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय एवं रक्षित केंद्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *