जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
पुलिस ने टाटा बोल्ट कार से अवैध शराब का परिवहन करते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार,
आरोपी के कब्जे से 61.90 लीटर देशी-विदेशी शराब कीमत लगभग 26,000/- रुपये को किया जप्त,
अवैध शराब परिवहन मे उपयोग की जा रही टाटा बोल्ट कार कीमत लगभग 5,00,000/- रूपये को भी किया जप्त।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी तारतम्य मे थाना गोगावां पर पुलिस टीम ने कुल 61.90 लीटर देशी-विदेशी शराब कीमत लगभग 26,000/- रुपये एवं अवैध शराब परिवहन मे उपयोग की जा रही टाटा बोल्ट कार कीमत लगभग 5,00,000/- रूपये को जप्त कर कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 02.10.25 को थाना गोगावां पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 01 व्यक्ति सफेद रंग की टाटा बोल्ट कार से अवैध शराब लिए खण्डवा- खऱगोन रोड से होकर गुजरने वाला है ।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी गोगावां निरीक्षक मांसराम रोमड़े के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया ।
थोड़ी देर इंतजार करने के बाद पुलिस को मुखबिर के बताए अनुसार 01 व्यक्ति सफेद रंग की टाटा बोल्ट कार से घुघरियाखेडी फाटा व ग्राम बिलाली के बीच खण्डवा- खऱगोन पर आता दिखाई दिया जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रज्जवल जयसवाल पिता विजय जयसवाल उम्र 24 साल निवासी घुघरियाखेड़ी का होना बताया ।
पुलिस के द्वारा कार को चेक करने पर उसमे पीछे वाली सीट एवं डिक्की में शराब की पेटियाँ रखी दिखाई दी । जिसे परिवहन करने के संबंध मे वैध दस्तावेज व लाइसेंस के बारे मे पूछने पर कोई वैध दस्तावेज व लाइसेंस नहीं होना बताया । पुलिस ने कार से 02 खाकी रंग बाक्स में मैजिक मुमेंट शराब कुल 96 क्वार्टर कीमत 11600 रुपये , 02 खाकी रंग के बाक्स में प्लेन देशी मदिरा कुल 100 क्वार्टर कीमत 3000 रुपये , 02 खाकी रंग के बाक्स में लंदन प्राईड शराब कुल 100 क्वार्टर कीमत 7600 रुपये, एक खाकी रंग के बाक्स में आफिसर चाईस शराब कुल 48 क्वार्टर कीमत 3800 रुपये इस प्रकार 07 बाक्स में कुल 344 क्वार्टर अवैध शराब मात्रा 61 लीटर 920 मिली कीमत 26000 रुपये एवं अवैध शराब परिवहन मे उपयोग की जा रही टाटा बोल्ट कार कीमत लगभग 5,00,000/- रूपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर आरोपी प्रज्जवल जयसवाल पिता विजय जयसवाल उम्र 24 साल निवासी घुघरियाखेड़ी पर अपराध क्रमांक 385/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी गोगावां निरीक्षक मंसाराम रोमड़े के नेतृत्व में उनि रितेश तायडे, आर आशीष सावले,आऱ विशाल सोलकी,आर कृष्णा ठाकुर का विशेष योगदान रहा ।






