ad
best news portal development company in india

जमीअत उलमा ज़िला भोपाल के चुनाव संपन्न हुए

SHARE:

मोहम्मद ज़िया

जमीअत उलमा ज़िला भोपाल के चुनाव में लगातार तीसरी बार हाफ़िज़ इस्माईल बैग साहब पर भरोसा जताते हुए ज़िला अध्यक्ष बनाया गया जमीअत उलमा मध्य प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ने आज बरकतउल्लाह पब्लिक स्कूल गांधी नगर में प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए जमीअत उलमा ज़िला भोपाल की पूरी टीम का चुनाव करवाया जिसमें ज़िला अध्यक्ष हाफ़िज़ इस्माईल बैग और चार उपाध्यक्ष मुजाहिद मोहम्मद खान मौलाना हनीफ खान हाजी हनीफ अय्यूबी डॉक्टर निजामुद्दीन और जनरल सेक्रेट्री हाफ़िज़ साजिद अहमद बनाए गए इसी मौक़े पर जमीअत यूथ क्लब के लिए मजहर बैग को कनवीनर और जमीअत ओपन स्कूल लिए मौलाना वसीमउल हक को चुना गया,
चुनाव से पहले कुरआन की तिलावत क़ारी साजिद अहमद ने की और हाफ़िज़ हम्ज़ा बैग ने नबी की शान में नात पाक पेश की इसके बाद पिछले तीन साल की ज़िला जमीअत की कारगुज़ारी ज़िला अध्यक्ष के द्वारा पूरी ज़िला की मुन्तज़िमा के सामने पेश की गई इस मौके पर जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के जनरल सेक्रेट्री मोहम्मद कलीम खान एडवोकेट मौलाना अतहर नदवी मुफ्ति साबिर रहमानी मुफ्ति राफ़े ने भी तकरीरें की
आखिर में प्रदेश अध्यक्ष हाजी हारून साहब ने बेश क़ीमती नसीहतें करते हुए जमीअत उलमा ज़िला भोपाल के मुन्तज़िमा के मेंबरान को ज़्यादा से ज़्यादा मरकजी प्रोग्रामों को अपने अपने इलाक़े में मज़बूती के साथ करने की हिदायतें की
मोहम्मद कलीम खान एडवोकेट ने ज़िला जमीअत की पूरी टीम को मुबारक बाद दी और आखिर में दुआ के साथ मजलिस संपन्न हुई
प्रोग्राम में शिरकत के लिए पूरे भोपाल ज़िले की मुन्तज़िमा के मेंबरान ने शिरकत की जिसमें खास तौर पर तहसील हुज़ूर के अध्यक्ष मुफ्ति साबिर रहमानी तहसील कोलार के अध्यक्ष मौलाना हनीफ खान
तहसील बैरसिया के अध्यक्ष मुफ्ति सलमान क़ासमी अपनी अपनी टीम के साथ और पूर्व शहर अध्यक्ष मौलाना यासिर और अलग अलग वार्डो के अध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *