ad
best news portal development company in india

निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण 2003 के डाटा एवं वर्ष 2025 की निर्वाचक नामावली के संबंध में बैठक का आयोजन

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण 2003 के डाटा एवं वर्ष 2025 की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के विवरण की मेपिंग के संबंध मे बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई ।

इस दौरान जिला उप निर्वाचन अधिकारी मनोज गरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की विधानसभा क्षेत्र में फोटो निर्वाचक नामावली 2025 के अंतिम प्रकाशन के विवरणों को गहन पुनरीक्षण 2003 के मतदाताओं की सूची में अंकित विवरणों से मिलान करके मतदाताओं की संख्या ज्ञात की जाना है , इस कार्य को पूर्ण करने के लिए घर घर सर्वेक्षण के पूर्व टेबल टॉप अभ्यास कराया जाएगा , इस अभ्‍यास के दौरान भाग वार निर्वाचक नामावली 2025 की तुलना भाग वार निर्वाचक नामावली 2003 के साथ की जाना है , वर्तमान के अनुमोदित मतदान केन्द्रों को वर्ष 2003 के मतदान केन्‍द्र के साथ मिलान करना , मकानों की गिनती , एक्‍सेल शीट में डेटा प्रविष्टि , गूगल शीट को अद्यतन करना आदि की तैयारी की जाना है।

इस दौरान निर्वाचक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 191 एवं 192 तपीस पांडे , वीरेन्द्र सिंह बघेल सहित राजनैतिक दलों से खुर्शीद अली दीवान , अहमद दबुक एवं सचिन योगी सहित निर्वाचन अधीक्षक सरदार सिंह चौहान आदि उपस्थित थे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *