बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिले में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा जन जागरूकता के विविध कार्यक्रम कर शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है । इसी क्रम में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर पर एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह सहित अन्य विभिगों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा श्रम दान कर अपने अपने कार्यालय के आस पास एवं कलेक्ट्रेट परिसर पर साफ सफाई की ।
इस दौरान कलेक्टर डाॅ बेडेकर ने सभी उपस्थित अधिकारियों से आव्हान किया खुद के साथ अन्य लोगो को भी स्वच्छता अभियान मे शामिल करें , अपने घरों के साथ साथ कार्यालय स्थल एवं जल स्त्राेतों का स्वच्छ रखें , स्वच्छता-पर्यावरण संरक्षण के महत्व कोअधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने का प्रयास करें ।
इस दौरान राजस्व विभाग , जिला पंचायत , सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी ने भी श्रमदान कर इस अभियान में भाग लिया ।






