बिलाल खत्री
आलीराजपुर संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह बघेल द्वारा बताया गया कि जिले के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं जिला कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के अथक प्रयासों से ऊर्जा विभाग के द्वारा 132 के.व्ही. सब-स्टेशन बेटवासा पर 50 एम.वी.ए. (मेगा-वोल्ट-एम्पीयर) का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है , यह महत्वपूर्ण कदम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से लगाया गया है ।
इस योजना से जोबट एवं उदयगढ के साथ-साथ आस-पास के कई गाँव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे, जिससे वहाँ के निवासियों को बेहतर और निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिल सकेगी , ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौत्री , वोल्टेज आदि अन्य समस्याओं से राहत मिलेगी ।
पूर्व में, इस सब-स्टेशन पर लगे 40 एम.वी.ए. के ट्रांसफार्मर के कारण पिछले दो वर्षों से 33 के.व्ही. ओवरलोड की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे उपभोक्ताओं को लगातार कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था ।
इस नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से 33/11 के.व्ही. सब-स्टेशन:जोबट, कस्बा जोबट, खट्टाली, डाबड़ी, उदयगढ़ और बोरी , एस.एस.टी.डी. योजनाके अंतर्गत निर्माणाधीन 33/11 के.व्ही. सब-स्टेशन हरदासपुर (कनवाडा), भारत सरकार की आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 33/11 के.व्ही. सब-स्टेशन बड़ागुड़ा सब-स्टेशनों से जुड़े ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति में महत्वपूर्ण सुधार होगा ।
इस योजना से लाभान्वित होने वाले क्षेत्र जोबट शहर कस्बा जोबट, देहद्ला, कालिखेतर, किला जोबट, भीलखेडी, देगांव, बिलासा, उण्डारी, डेकाकुण्ड, सेमलदा आदि सहित 65 गांवों को एवं उदयगढ़ के आम्बी, अखोली, बादी जुवारी, छोटी जुवारी, चिचबन, धुदेरी, जवास, कनककद, मर्दुंडिया, मन्नाकुआ, बावडीखुर्द, भोरकुआ, तलवाड़, बोरी सहित 86 गांवों को बिजली आपूर्ति की जा सकेंगी । भविष्य में ग्रीष्म काल एवं अन्य मौसम में भी बिजली आपूर्ति करना संभव हो पाएगा । जिससे यहॉ के निवासी कृषकों एवं अन्य लोगो को बिजली का सीधा लाभ मिलेगा ।






