ad
best news portal development company in india

स्व. जमुनादेवी जी के पुण्य स्मरण दिवस पर शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को किया फल वितरण

SHARE:

सिविल अस्पताल को स्व. जमुनादेवी शासकीय अस्पताल नामकरण हेतु राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

वर्षो कुक्षी विधानसभा क्षेत्र की विधायक रही सशक्त आदिवासी नेतृत्व की पर्याय पूर्व उप मुख्यमंत्री श्रीमती जमुनादेवी जी के पुण्य स्मरण दिवस (24 सितंबर ) को कुक्षी के शासकीय सिविल अस्पताल पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा भर्ती मरीजों की फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। एवं शासकीय सिविल अस्पताल को स्व. जमुनादेवी शासकीय सिविल अस्पताल नामकरण हेतु प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डा. नितिन पाटीदार को सौपा।
सर्वप्रथम स्व. जमुनादेवी जी के चित्र पर पुष्पांजलि पर उपस्तिथ जनों ने उन्हें श्रद्धांजली दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अभिवक्ता राजप्रकाश पहाड़िया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम जिराती, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष डा. निर्मल पाटीदार, पूर्व विधायक प्रतिनिधी राजेंद्र पाटीदार , जय आदिवासी युवा संघठन प्रदेश अध्यक्ष रविराज बघेल ने स्व. जमुनादेवी जी के किए कार्यों को उल्लेखित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी। ज्ञापन का वाचन पार्षद हरीश सेन ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के देवेन्द्र जैन, शंकर सोलंकी, सुखदेव हवेलीवाला,आरिफ मनिहार, सरफराज खान गब्बर, पार्षद कुंदन मिस्त्री, पार्षद फिरोज मंसूरी, पार्षद अजय डोड़वे, अमृत पेंटर, हीरा कन्नौज, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्त्ता, सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए.।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *