ad
best news portal development company in india

कलेक्टर जयति सिंह ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही नही होगी बर्दाश्त

SHARE:

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागृह, बड़वानी में आयोजित समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने समस्त विभागों को लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण केवल कागजों में न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने अपनी प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों को बर्दाश्त नही किया जायेगा, बल्कि नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही समय पर विद्यार्थियों छात्रवृत्ति,गणवेश वितरण एवं पाठ्यपुस्तक वितरण करने एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर मानिटरिंग करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में दिए गए अन्य निर्देश

1.कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि राशन के पात्र हितग्राहियों की ईकेवायसी के सम्बन्ध में खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर सूक्ष्म स्तर पर डोर टू डोर कार्य करने की आवश्यकता है। समस्त निकाय एवं पंचायतवार सूची निकालकर विलोपन का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

2.स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के संबंध में समीक्षा कर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि स्क्रीनिंग बढ़ाने एवं डेटा इंट्री के कार्य को मजबूत करने की आवश्यकता है।

3.पाटी विकासखंड के रोसर सेक्टर के 103 फल्यो में ग्रीन कमांडो अभियान चलाया जायेगा जिसके तहत अंतिम छोर के अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना सुनिश्चित किया जाये। अभियान के सफल क्रियान्यवन हेतु स्वास्थ्य विभाग जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

4.एक बग़िया माँ के नाम अभियान के तहत समस्त जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि चिह्नित किए गए कार्यों की जियो टैगिंग करवाएं, लेबर का मस्टर जारी करे, वृक्षारोपण हेतु अच्छी गुणवत्ता के पौधों का उपयोग करें,साथ ही तार फेसिंग के कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण करवाए।

  1. प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के अंतर्गत ईई पीएचई को निर्देशित किया कि समस्त किए गए कार्य के हैंडओवर का एमओयू जिला पंचायत स्तर से ही होगा।

6.सेवा पखवाड़े के अंतर्गत समस्त नगरीय निकाय ये सुनिश्चित करें कि शहर में रंग रोगन, पार्काे की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण, डिवाइडर पर रंग रोगन का कार्य ,पेड़ों पौधों की छँटाई, शौचालय की साफ सफाई का कार्य किया जाए।

  1. जिले में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सांची दुग्ध संघ द्वारा रूट मैपिंग का कार्य किया गया है अतः सभी एसडीएम इस और विशेष ध्यान देकर प्लान बना कर लक्ष्य हासिल करे।

8.समग्र ई केवाईसी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर द्वारा पाटी, राजपुर,सेंधवा द्वारा अच्छा करने पर प्रोत्साहित करते हुए अन्य निकायों को भी निर्देशित किया कि वे भी नियमित रूप से अपने कार्याे को समय सीमा में पूर्ण करें।

9.कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए संचालित की जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को स्थिति में सुधार करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सामाजिक सुरक्षा की सबसे महत्वपूर्ण योजना है जिसमें शत प्रतिशत कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर के.के मालवीय, संयुक्त कलेक्टर सोहन कनाश,संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा, एसडीएम बड़वानी भूपेन्द्र रावत,डिप्टी कलेक्टर शक्ति सिंह चौहान सहित समस्त विभागो के जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *