खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुड़े द्वारा 24 सितंबर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वाह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए तथा शाला में विभिन्न कमियों को पूर्ण करने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि शाला की कमियों का समाधान आगामी 02 से 03 सप्ताह में सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय भवन को डिस्मेंटल करने तथा शेष संबंधी प्रस्ताव तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही अतिरिक्त छात्रवृत्ति से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का कहा गया। इस दौरान संस्था में प्राचार्य की भी नियुक्ति की गई।






