ad
best news portal development company in india

कुंदा नदी के तट पर भारत पर्व का हुआ आयोजन

SHARE:

कबीर के भजन और कांगड़ा लोकनृत्य की दी गई प्रस्तुति

इक़बाल खत्री 

                खरगोन । गणतंत्र दिवस की संध्या खरगोन कुंदा नदी के तट पर भारत पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बालकृष्ण पाटीदार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी द्वारा किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, एसडीएम बीएस कलेश, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एमआर निगवाल, नगर पालिका के पार्षद और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे। इस अवसर जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं और संविधान पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई गई। 

                 स्वराज संस्थान संचालनालय म.प्र. शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर खरगोन नगर में कुन्दा नदी तट पर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया गया। इसमें इंदौर के मुकेश चौहान और उनकी टीम द्वारा मालवी बोली में कबीर के भजन  प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात विदिशा के  विष्णुसिंह केवट एवं उनकी टीम द्वारा कांगड़ा लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। भारत पर्व के इन दोनों कार्यक्रमों को आमजन द्वारा दिल से सराहा गया और कलाकारों की प्रशंसा की गई। इस दौरान विधायक बालकृष्ण पाटीदार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती जोशी द्वारा इंदौर एवं विदिशा के कलाकारों का हार पहनाकर स्वागत किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *