ad
best news portal development company in india

30 जनवरी “मद्य निषेध संकल्प दिवस” का आयोजन होगा

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

         खरगोन। 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “मद्य निषेध संकल्प दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों में बढ़ती हुई मद्यपान तथा मादक पदार्थों/द्रव्यों के सेवन की नशा प्रवृत्ति की रोकथाम के लिये, इनसे होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं और समाज को अवगत कराया जाकर उन्हें नशा छोडने के लिये प्रेरित किया जाना है। इसी परीप्रेक्ष्य में इस दिवस पर मादक द्रव्यों तथा मदिरा पान त्यागने हेतु संकल्प दिलाना एवं संकल्प लेने वालों से संकल्प पत्र भरवाने का कार्य भी किया जाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है ताकि प्रदेश में नशामुक्ति का वातावरण निर्मित किया जा सके। 

         उप संचालक सामाजिक न्याय धर्मेन्द्र गांगले ने बताया कि मद्य निषेध संकल्प दिवस पर विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, स्थानीय निकाय एवं स्वैच्छिक संस्थाओं की भागीदारी की जाएगी। साथ ही सेमीनार, वर्कशाप, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध लेखन, मानव श्रृंखला, पोस्टर प्रतियोगिता एवं नाटक, गीत नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम व सभाएं आयोजित कर मद्य निषेध संकल्प दिलाया जाएगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *