ad
best news portal development company in india

प्रति मंगलवार की तरह आज भी जनसुनवाई का आयोजन हुआ

SHARE:

बिलाल खत्री

                        अलीराजपुर  प्रति मंगलवार की तरह आज भी  जनसुनवाई का आयोजन कलेक्टर परिसर में जन सुनवाई कक्ष में हुआ। डिप्‍टी कलेक्‍टर  जीपी अग्रवाल  की अध्‍यक्षता में इसका आयोजन किया गया ।  जनसुनवाई में मनासिया फलिया ग्राम बडा फुटतालाब तहसील जोबट के निवासियों ने आवेदन दिया कि हमारे क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्र नजदीक नहीं होने से बच्‍चों को काफी दूर जाना होता हैं इसलिए हमारे फलिये में आंगनवाडी केन्द्र  स्वीकृत करें। उक्त आवेदन को महिला बाल विकास विभाग के नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए सौंपा गया। इसी तरह जमीन विवाद , आर्थिक सहायता,आदि से संबंधित कुल 16 आवेदन पत्र प्राप्त हुए उन्हें संबंधित विभाग को सौंप कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश  दिए गए । इस दौरान समस्त विभाग के प्रमुख एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *