ad
best news portal development company in india

जनसुनवाई में सुनी गई 68 आवेदकों की समस्याएं

SHARE:

 

अधिकारियों को दिये गये त्वरित निराकरण करने के निर्देश

इक़बाल खत्री 

     खरगोन । प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 28 जनवरी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त कलेक्टर सत्यनारायण दर्रो, श्रीमती हेमलता सोलंकी ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 68 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे।

 जनसुनवाई में ग्राम बलखड़ के ग्रामीण शिकायत लेकर आये थे कि गांव के क्रिकेट मैदान पर कुछ कृषकों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसके कारण क्रिकेट खेलने वाले बच्चों को परेशानी होती है। अतः क्रिकेट मैदान से अतिक्रमण हटाया जाए। महेश्वर तहसील के ग्राम हरसगांव की कलाबाई शिकायत लेकर आयी थी कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उसे अपने घर पर शौचालय बनाने के लिए सहायता नहीं मिली है। अतः उसे शौचालय निर्माण के लिए शीघ्र राशि दिलाई जाए। 

 खरगोन तहसील के ग्राम ऊनखुर्द का निवासी हरिराम चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग लेकर आया था। सेगांव तहसील के ग्राम ढालकी की भागवती बाई शिकायत लेकर आयी थी कि उसके मालिकाना हक और कब्जे की कृषि भूमि पर अन्य लोगों का नाम दर्ज कर दिया गया है और उनके नाम से नामांतरण भी कर दिया गया है। अतः इसकी जांच कर अन्य लोगों के नाम उसकी जमीन के दस्तावेजों से हटाया जाए। बरसाना कॉलोनी की सुलोचना कोचले शिकायत लेकर आयी थी कि उसके द्वारा बंधन बैंक खरगोन से प्रधानमंत्री आवास ऋण योजना अंतर्गत वर्ष 2019 में ऋण लिया गया था। उसके मकान का काम पूरा हो गया है और उसने ऋण की अदायगी भी कर दी है। लेकिन बैंक द्वारा अब तक अनुदान नहीं दिया गया है। अतः उसे शीघ्र अनुदान दिलाया जाए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *