ad
best news portal development company in india

नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के उप महाप्रबंधक ने किया गोगावां एफपीओ का निरीक्षण

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

खरगोन। 28 जनवरी को नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के उप महाप्रबंधक  नंदु नाईक और सहायक महाप्रबंधक विजेंद्र पाटिल ने गोगावां एफपीओ का निरीक्षण किया । निरीक्षण दौरान श्री नाइक द्वारा एफपीओ के नवनिर्माण कार्यालय का उद्घाटन किया  एवं एफपीओ के वेयरहाउस, मिर्ची बीज उत्पादन कार्य, नेट हाउस एवं कपास बीज उत्पादन, कपास मिल का निरीक्षण किया गया। 

इस अवसर पर किसान सभा में एफपीओ के निदेशक मोहन सिंह सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एफपीओ द्वारा कई एमएनसी कंपनियो एवं किसानों के साथ अनुबंध कर बीज उत्पादन कार्य तथा गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  विजेंद्र पाटिल ने एफपीओ की मेहनत और सफलता की सराहना की और किसानों को इसके कार्यों के बारे में बताया। वहीं नंदु नाईक ने एफपीओ की गतिविधियों का निरीक्षण करने के बाद इसे निर्यात की दिशा में कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के समापन पर एफपीओ के सीइओ धर्मेंद्र राठौर ने नाबार्ड और किसानों के बीच सहयोग को लेकर सभी का आभार व्यक्त किया। नाबार्ड और गोगावा एफपीओ की इस सभा से किसानों को आने वाले समय में उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों, बेहतर बाजार संपर्क और निर्यात के अवसर प्राप्त होंगे। यदि किसान इस एफपीओ से जुड़ते हैं, तो वे अपने उत्पादन को बढ़ा सकते हैं और उच्च मूल्य पर बेचने की क्षमता प्राप्त करेंगे। यह एफपीओ खरगोन क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। क्योंकि इससे कृषि क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि आएगी और किसान अधिक आत्मनिर्भर होंगे। अन्त में एफपीओ के सदस्य मितीवर्धन सिंह ने नाबार्ड एवं किसानों के सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *