ad
best news portal development company in india

स्वस्थ मानव जीवन का आधार जैविक खेती है- डॉ.मेवाडे

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जैविक खेती पर जागरूकता रैली का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी में 19 सितंबर 2025 को प्राचार्य एवं जिला संगठन महोदय के आदेशानुसार, महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जैविक खेती के संबंध में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य किसानों को रासायनिक खादों से होने वाले नुकसान और जैविक खेती के लाभों के प्रति जागरूक करना था। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे एवं डॉ. रंजना चौहान द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से किसानों को जैविक खेती अपनाने का संदेश दिया स्वस्थ मानव जीवन का आधार जैविक खेती होती है, इसलिए हम सबको जैविक खेती को अपनाना चाहिए ।

रैली के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों ने गोदग्राम में नारे लगाकर और संवाद के माध्यम से किसानों को जागरूक किया। डॉ. रणजीत सिंह मेवाडे ने सभी किसानों समझाते हुए कहा कि कैसे रासायनिक खाद धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरता को नष्ट कर रहे हैं और स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। जैविक खेती न केवल स्वास्थ्य वर्धक अन्न देती है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। किसानों के साथ खुले संवाद में उन्होंने सवाल-जवाब के माध्यम से उनकी शंकाओं का समाधान किया और स्थानीय जैविक खाद बनाने के आसान तरीके भी बताए। यह आयोजन एनएसएस की सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *