ad
best news portal development company in india

2 अक्टोबर से प्रारंभ होगा दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान

SHARE:

बिलाल खत्री
धार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप प्रदेश के किसानों की पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश के साथ जिला धार मेंष् दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।

उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत जिले के समस्त ग्रामों में पशुपालन विभाग के अमले द्वारा व्यक्तिशः सम्पर्क किया जावेगा तथा पशुपालकों को पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने के साथ ही आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जावेगा।

अभियान 3 चरणों में चलाया जावेगा। इसकी शुरूआत 2 अक्टोबर को ग्राम सभाओं से की जावेगी। अभियान 9 अक्टोबर तक चलेगा।प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग उमाकांत उमराव ने इस सम्बन्ध में मंत्रालय में अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में गत दिवस बैठक ली। बैठक में सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।

प्रमुख सचिव ने निर्देश दिये कि अभियान की प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रानिक तथा डिजिटल मिडिया तथा अन्य संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जावे। गांवो में मुनादी (डोंडी) पिटवाकर इसकी जानकारी ग्रामीणजनों को दी जाये। अभियान के प्रथम चरण में 10 या उससे अधिक गौवंश-भैंसवंश वाले पशुपालकों, द्वितीय चरण में 5 या उससे अधिक गौवंश- भैंसवंश वाले पशुपालकों तथा तृतीय चरण में 5 या कम गौवंश-भैंसवंश रखने वाले पशुपालकों से सम्पर्क किया जावेगा।

अभियान के अन्तर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, मैत्री कार्यकर्ता द्वारा पशुपालकों से गृह भेंट की जावेगी तथा उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के सम्बन्ध में जागरूक किया जावेगा। साथ ही पशुओं में टैग लगाने सम्बन्धी जानकारी भी एकत्र की जावेगी। इस कार्य के लिए मैत्री कार्यकर्ता को मानदेय भी दिया जावेगा। दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के मास्टर ट्रेनर को राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में प्रशिक्षण दिया जावेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *