बिलाल खत्री
अलीराजपुर। राठौड़ समाज महिला मंडल अध्यक्ष के लिए राठौड़ समाज भवन में गुरुवार को समाज अध्यक्ष महेंद्र टवली की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वानुमति से महिला मंडल अध्यक्ष कीर्ति मनीष राठौड़ को मनोनीत किया गया।
राठौड़ समाज महिला मंडल की मीडिया प्रभारी ज्योति कांतिलाल राठौड़ ने बताया कि राठौड़ समाज भवन में महिला मंडल अध्यक्ष के लिए समाज की महिलाओं की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राठौड़ समाज अध्यक्ष महेंद्र टवली की अध्यक्षता में महिला मंडल की कार्यकारी का गठन सर्वानुमति से किया गया। जिसमें संरक्षक विद्या भरत राठौड़ व कुसुम लालचंद राठौड़ को नियुक्त किया ।
वही महिला मंडल की अध्यक्ष के लिए दुर्गा प्रदीप राठौड़ ने कीर्ति मनीष राठौड़ का नाम प्रस्तावित किया जिसे सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया । इसके पश्चात महिला मंडल के उपाध्यक्ष संगीता सुरेश बोरवाला,सचिव ममता जगदीश राठौड़,कोषाध्यक्ष अनिता चंद्रप्रकाश राठौड़ ककराना वाले व मीडिया प्रभारी ज्योति कांतिलाल राठौड़ को नियुक्त किया गया। बता दे कि राठौड़ महिला मंडल अध्यक्ष अनिता कैलाश राठौड़ का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर इस्तीफा देकर महिला मंडल की नई कार्यकारिणी गठन किया। समाज अध्यक्ष व महिला मंडल के द्वारा नवीन कार्यकारिणी के पधाधिकारियो का फूल माला पहनकर स्वागत किया
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ ने कहा कि समाज के द्वारा मुझे यह दायित्व दिया गया है उसे हर संभव पुरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगी साथी ही समाज के सहयोग व कार्यकारिणी के सदस्यों को विश्वास में लेकर समाज उत्थान के लिए विशेष प्रयास करूंगी एवं समाज के द्वारा मानने वाले प्रत्येक धार्मिक व सामाजिक आयोजन व हर गतिविधियों में महिलाओं की उपस्थिती का प्रयास करूंगी। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शंकरलाल राठौड़, सदस्य संतोष राठौड़, जयंती लाल राठौड़,कृष्णकांत चौधरी कांतिलाल राठौड़ के साथ महिला मंडल की गीता मदन लाल राठौड़, सुमन कैलाश राठौड़, सपना धर्मेंद्र राठौड़, वंदना कांतिलाल राठौड़, ज्योति सुनिल राठौड़, गायत्री तिलोक राठौड़, वंदना मुकेश राठौड़, सुश्री अन्नपूर्णा राठौड़,अनिता अजय राठौड़, सोनू मोतीलाल राठौड़, सीमा जितेंद्र टवली, राधा गिरधारी, दिपिका राजेंद्र राठौड़, आरती प्रेम राठौड़, संगीता चुन्नीलाल राठौड़, संगिता जयंति लाल राठौड़, निकिता राघवेंद्र राठौड़, नीता रितेश राठौड़, रुकमणी गेंदालाल राठौड़ व सोनाली जितेंद्र चौधरी सहित अनेक समाज की महिला उपस्थित थी।






