ad
best news portal development company in india

एकलव्य विद्यालय झिरन्या के विद्यार्थियों का 6वें ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस),झिरन्या के विद्यार्थियों ने 6वें ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव 2025 (संभाग स्तर) में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साहित्यिक उत्सव का आयोजन रतलाम जिले के ईएमआरएस सैलाना में हुआ, जबकि स्थानीय शिल्प कला प्रतियोगिता का आयोजन बड़वानी जिले के ईएमआरएस सेंधवा में सम्पन्न हुआ साहित्यिक उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सराहनीय उपलब्धियां अर्जित की। 

हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सचिन जाधव ने प्रथम स्थान, हिन्दी भाषण प्रतियोगिता (जूनियर) में विक्की जमरे ने द्वितीय स्थान, अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता (जूनियर) में गौतम जमरे ने प्रथम स्थान, अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिवम धुर्वे ने तृतीय स्थान तथा अंग्रेजी स्पेल बी प्रतियोगिता में सोनू डुडवे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थानीय शिल्प कला प्रतियोगिता में पायल बड़ोले ने प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस सफलता में प्राचार्या श्रीमती रेखा रानी चौहान के मार्गदर्शन में शिक्षकगण राखी, स्वेता, दीक्षा, कैलाश बिश्नोई, मनोज बुनकर, रविता सिंह, सुनिल, अनिल कुमार, रेखा रानी और गौरी राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकगण ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *