ad
best news portal development company in india

वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया का संतृप्तिकरण शिविर संपन्न

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत 28 अगस्त को ग्राम पंचायत टेमला में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बैंक ऑफ़ इंडिया धार आंचल के आंचलिक प्रबंधक रविंद्र नाथ सरकार, अग्रणी जिला प्रबंधक एस एस सोलंकी, बैंक ऑफ़ इंडिया के वित्तीय समावेशन विभाग के प्रभारी राम गोपाल पोरवाल, बैंक आफ इंडिया खरगौन शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक तुषार अग्रवाल, टेमला गांव से महेश पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर में आंचलिक प्रबंधक ने उपस्थितजनों को बैंक की विभिन्न योजनाओं, इतिहास और प्रगति के बारे मे बताया। साथ ही सभी नागरिकों को बैंक से जुड़ने के लिए अनुरोध किया। शिविर में नागरिकों को जन धन योजना के पुराने खुले खातों में आर-केवाइसी की महत्ता के बारे में जागरूक किया गया। उन्होने बताया कि यदि खातों में आर-केवाइसी अद्यतन नहीं होता है, तो वे इनऑपरेटिव हो जाते हैं जिससे बीमा, पेंशन, सब्सिडी जैसी शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

वित्तीय समावेशन विभाग के प्रभारी राम गोपाल पोरवाल एवं स्वधार फिन एक्सेस के प्रतिनिधि ने भारत सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी बीमा योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत मिलने वाले फायदे के साथ ही साइबर सुरक्षा के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वे ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी कॉल से सावधान रहें।
अग्रणी जिला प्रबंधक सुमेर सिंह सोलंकी ने विभिन्न जिलों में चलाए जा रहे कैंप के बारे में विस्तार से अवगत कराया। आभार प्रदर्शन बैंक आफ इंडिया खरगौन शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक तुषार अग्रवाल ने किया। शिविर में स्वधार फिन एक्सेस सीएफएल के प्रतिनिधि, एनआईसीटी के कियोस्क संचालक, आरसेटी के प्रतिनिधि, एनआरएलएम के प्रतिनिधि का भी सराहनीय सहयोग रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *