- जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
- थाना बरुड पर 01 नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब,
- पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिल रहे गुम बालक-बलिकाएँ,
- बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी क्रम में दिनांक 19.08.25 को थाना बरुड पर फरियादी निवासी ग्राम बडी ने अपनी नाबालिग बालिका की गुम होने की सुचना दी थी, जिसपर थाना बरुड अपराध क्रमांक 180/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा निरंतर बालिका को खोजने के प्रयास किये जा रहे थे । परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।
उक्त की गयी कार्यवाही में थाना प्रभारी बरुड निरीक्षक लक्ष्मणसिंह लोवंशी के नेतृत्व मे सउनि रमेशचन्द्र पवार, प्रआर. लासिह गावड, मप्रआऱ . अजली का विशेष योगदान रहा ।






