ad
best news portal development company in india

माटी गणेश सिद्ध गणेश” प्रशिक्षण का आयोजन

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
खंडवा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड मुख्यालय के जनपद पंचायत सभागृह छैगांवमाखन में गुरूवार को “माटी गणेश सिद्ध गणेश” विषय पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों, प्रेरक एवं छात्र-छात्राओं को आगामी गणेशोत्सव में पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के गणेश स्थापित करने के महत्व से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष महेंद्र सिंह सांवनेर ने इस अवसर पर जागरूकता संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए “माटी गणेश, सिद्ध गणेश” अभियान से घर घर में गणेश मूर्ति की स्थापना करने का सभी से आह्वान किया। विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार ने इस अवसर पर कहा कि मिट्टी की गणेश मूर्ति बनाकर हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षक अंकुर व्यास ने सभी को श्री गणेश की मिट्टी की मूर्ति बनाने की आसान विधि समझाई।
इसके अलावा विकासखंड पंधाना के एकता महिला आजीविका ग्राम संगठन जलकुआँ में “माटी गणेश, सिद्ध गणेश” विषय पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक अजय गुजरे ने प्रस्फुटन समितियों, प्रेरकों एवं छात्र-छात्राओं को आगामी गणेशोत्सव में पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के गणेश स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक रामाधार प्रजापति ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सरल विधि से मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में भूपेंद्र पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *