संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ ब्लॉक मे वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का आयोजन जिला अग्रणी बैंक ,बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा उदयगढ़ के संयुक्त प्रयास द्वारा किया गया। जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत माया बारिया ने की। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन के प्रति जागरूक करना है।शिविर मे प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत री-केवाईसी ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के बारे मे जानकारी दी गयी एवं नामांकन किया गया ।साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी के बारे मे भी हितग्राहियो को जागरूक किया गया । इस शिविर मे प्रभारी जिला अग्रणी बैंक अधिकारी श्याम पाटीदार, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा उदयगढ़ प्रबंधक सौरभ कसेरा, महेंद्र एवं सीएफएल राधेश्याम पवार एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।






