संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
खंडवा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा खंडवा में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की मदद से गाय के शुद्ध गोबर, मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से गणेश जी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियाँ तैयार कराई गई हैं। ये मूर्तियां 3 इंच से 15 इंच तक आकार में उपलब्ध हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित ग्रामीण आजीविका बाजार, पुरानी मंडी आदि स्थानों पर ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार मूर्तियों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि गाय के शुद्ध गोबर, मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से तैयार मिट्टी की इन मूर्तियों को गणेशोत्सव के दौरान अपने घरों में स्थापित करें। उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव के बाद इन मूर्तियों को अपने घरों के गमलों में ही विसर्जित कर सकते हैं।






