best news portal development company in india

गोगावां में चल रही श्रीमद देवी भागवत कथा महापुराण

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

      खरगोन।  जिला मुख्यालय से 17 कि.मी.दूर गोगावा में चल रही श्री मद देवी भागवत महापुराण कथा में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहीं हैं।

  गणगौर घाट गोगावा में 9 फरवरी से पंडित श्री रविराज कृष्ण उपाध्याय नागदा द्वारा प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्री 10 बजे तक श्री मद देवी भागवत महापुराण कथा का संगीत मय पाठ किया जा रहा हैं। जिसमें नगर एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र से धर्म प्रेमी जनता कथा में पधारकर कथा श्रवण कर रहे हैं।

      सप्ताह भर से चल रहीं इस कथा में पंडितजी द्वारा राजा परीक्षित की मुक्ति, जन्मोजय के द्वारा कराए सर्प यज्ञ, सत्राजित द्वारा भगवान श्री कृष्ण को समयंतक मणि की चोरी लगाना एवं भगवान श्री कृष्ण के साथ सत्यभामा का विवाह होना,भगवान शिव शंकर के गणों द्वारा दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करना, भगवान शिव का माता पार्वती से विवाह होना, भगवान श्री राम का जन्म उत्सव ,राजा जनक के यहां धनुष यज्ञ होकर भगवान श्री राम का माता जानकीजी विवाह के अलावा माता दुर्गा के विभिन्न रूपों एवं अवतारों की कथाओं के साथ ही, माता ने जिन जिन राक्षसों का वध कर उद्धार किया, तथा किन भक्तों पर माता ने प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण की ,जिन ऋषि मुनियों पर माता ने प्रसन्न होकर अपने सानिध्य में लिया जैसे अनेकों प्रसंग गुरुजी ने सुनाए व भजनों के द्वारा माता की महिमा बताई एवं आकर्षक सजीव झाकियों के माध्यम से भगवान शिव, भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण एवं माता के रूपों को चित्रित किया। कथा आठवें दिवस पूर्णाहुति यज्ञ एवं विशाल कन्या भोजन कराया गया।

रविवार को माता महिषासुर मर्दीनी एवं मां सिद्धि दात्री तथा भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव एवं उनकी लीलाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला जायेगा। सोमवार  पुराण की पूर्णाहुति होगी ।

       समस्त नगर वासी एवं जगदंब ग्रुप के तत्वावधान मे आयोजित इस कार्यक्रम का नगर वासी एवं आसपास से आने वाले सभी माता भक्त लाभ ले रहे है ।जिसमें मुख्य यजमान जोगेंद्र सिंह ठाकुर रहे है जिन्होंने सुबह,शाम दोनों समय माता के पूजन हवन में शामिल होकर अपने माता भक्त होने का प्रयास किया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *