ad
best news portal development company in india

कमिश्नर इंदौर ने शासकीय छात्रावासों और आश्रमांे के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे

SHARE:

सभाग ब्यूरो बिलाल खत्री


बुरहानपुर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, जनजातीय एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु संचालित छात्रावास और आश्रम एवं आवासीय परिसर में 1 जुलाई से एडमिशन प्रारंभ हो चुके हैं। आयुक्त इंदौर संभाग दीपक सिंह ने बताया कि इंदौर संभाग की इन संस्थाओं में अनुसूचित जाति, जनजातीय एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थी बड़ी संख्या में निवासरत् हैं, जिनके भोजन, पानी, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है।

उन्होंने बताया कि इन व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु यह आवश्यक है कि इन आवासीय संस्थाओं की नियमित रूप से आकस्मिक जांच होती रहे, ताकि छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें। इस हेतु आयुक्त सिंह ने अधिकारियों की ड्यूटी संस्थाओं के निरीक्षण हेतु लगाई है। जिला बुरहानपुर में एकलव्य आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावासों के निरीक्षण के लिए उप संचालक, सामाजिक न्याय इंदौर संभाग की ड्यूटी लगाई गई है।

संभाग आयुक्त इंदौर सिंह ने विकासखंड स्तरीय छात्रावासों और आवासीय परिसरों के निरीक्षण के लिए दल गठित किया है। गठित दल में अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के साथ-साथ एक महिला अधिकारी और एक शासकीय चिकित्सक को भी शामिल किया गया है। वहीं विकासखंड मुख्यालय से निचले स्तर पर छात्रावासों और शैक्षिक आवासीय परिसरों के निरीक्षण के लिए एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार को निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई