ad
best news portal development company in india

समय सीमा की बैठक संपन्न विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिये कलेक्टर सिंह

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री


बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर सिंह ने विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने शासकीय शालाओं में व्यवस्थाओं के सुधार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। विदित है कि, निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा शालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

  • समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई

प्रकरणों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। ई-ऑफिस, पुनर्घनत्वीकरण योजना, राजस्व वसूली सहित अन्य योजनाओं की बिन्दुवार रूप से समीक्षा की गई। कलेक्टर सिंह ने विभागों को निर्देशित किया कि, जिले में जो विभिन्न कार्यों के प्रोजेक्ट्स चल रहे है, उन्हें संबंधित डिपार्टमेंट नियमानुसार एनओसी देना सुनिश्चित करे ताकि कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सपना जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई