जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन ।जनसंख्या नियंत्रण एवं अधिकारों की दी जानकारी,
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर अखिलेश जोशी के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद सभागृह खरगोन में निवार्चन आयोग द्वारा आयोजित बूथ लेवल ऑफिसर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मण्डलोई द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर न्यायाधीश श्री मंडलोई ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनसंख्या की समस्यों पर आम जन को जागृत करना है। भारत में जनसंख्या दर बढ़ती जा रही है और आने वाले समय में धन, धान्य की एवं अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं की कमी होती नजर आएगी, इसलिए अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी को जनसंख्या नियत्रंण पर कार्य करना चाहिए।
इस दौरान न्यायाधीश श्री मंडलोई ने नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, मोटर व्हीकल एक्ट के कानूनी प्रावधानों, नालसा की हेल्पलाइन नम्बर 15100 एवं नालसा की जागृति योजना एवं नालसा की नशा मुक्ति योजना के बारे में भी बताया गया। शिविर में मास्टर ट्रेनर विमल खेड़े एवं विधान सभा क्षेत्र खरगोन के बूथ लेवल ऑफिसर्स उपस्थित थे।






