धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धार 11 जुलाई 25/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत (माय भारत) धार द्वारा शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शारदा विध्या मंदिर स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता (विषय- भारत में जनसंख्या- समस्या एवं समाधान) का आयोजन किया गया।
जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा वर्ष 1989 में पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया था। इसे प्रत्येक वर्ष मनाने का उद्देश्य यही है कि दुनियाभर में जनसंख्या के वैश्विक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।
विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन, मातृ स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के महत्व सहित जनसंख्या-संबंधी चिंताओं के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि कैसे अधिक जनसंख्या का पर्यावरण और इसके प्राकृतिक संसाधनों पर भारी प्रभाव पड़ता है।
इस वर्ष की थीम “युवाओं को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण दुनिया में अपनी मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना” रखी गई है। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को गिफ्ट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक किरन यादव एवं सुमित उपस्थित रहे ।
निष्प्रयोजित वाहन की नीलामी हेतु आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित
धार 11 जुलाई 25/ सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी धार ने बताया कि कार्यालय की निष्प्रयोजित वाहन की नीलामी के लिये आवेदन 23 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे तक आमंत्रित किये जावेंगे। इच्छुक व्यक्ति नियत तिथि तक आवेदन कर सकते है। आवेदन उसी दिन अपरान्ह 4 बजे संबंधित व्यक्तियों के समक्ष खोले जावेंगे। अधिक जानकारी के लिय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।
पीपीआर एवं एफएमडी टीकाकरण कार्यकम की उपलब्धी एवं गतिविधियां
धार, 11 जुलाई 25। उप संचालक पशु चिकित्सा सेंवाए डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की NADCP योजना अन्तर्गत पी.पी.आर. एवं एफएमडी टीकाकरण कार्यक्रम की उपलब्धी एवं गतिविधियां आयेजित की जा रही है। जिसमें पी.पी.आर. टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत बकरियों को फ्लेग बीमारी से बचाना हेतू पी.पी.आर. का टीका लगाया जाता है। भारत शासन की योजना NADCP अन्तर्गत बकरियों में टीकाकरण कार्यकम 28 मई से शुरू होकर 27 जून तक चलाया गया, जिसके अन्तर्गत जिले को प्राप्त टीकाद्रव्य 554500 डोज के विरूद्ध 550577 टीके बकरियों को लगाकर 99.29 प्रतिशत उपलब्धी प्राप्त की है।
इसी प्रकार एफएमडी टीकाकरण कार्यकम अंतर्गत मवेशियों को खुरपका मुंहपका बीमारी से बचाने हेतू उक्त टीका लगाया जाता है। भारत शासन की योजना NADCP अन्तर्गत एफएमडी टीकाकरण का छठवां चरण धार जिले में एक जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। जिसके अन्तर्गत 755400 डोज टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसको दो माह में पूर्ण करने हेतु प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर टीम बना दी गई है।
जिसका नोडल अधिकार संबंधित विकासखण्ड का पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी है। वे प्रतिदिन लगाये टीकाकरण की रिर्पाेट जिले स्तर पर भेजेगे, जिला स्तर से उपसंचालक द्वारा प्रतिदिन रिर्पाेट संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग भोपाल को भेजी जाती है।
उन्होंने बताया कि एफएमडी टीकाकरण की मॉनिटरिंग भोपाल स्तर पर की जा रही है। अभी तक पशुओं को 95569 टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने समस्त पशुपालकों, डेयरी एवं गोशाला संचालकों से अनुरोध है कि पशुपालन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों से अपने अपने पशुओं में अधिक से अधिक टीकाकरण करवाये । ‘‘उपचार करवाने से अच्छा है बीमारी की रोकथाम करवाना’’






