ad
best news portal development company in india

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उप जेल बड़वाह और जिला जेल खरगोन का आकस्मिक निरीक्षण किया

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री


खरगोन ।बड़वाह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर बंदियों को बताये उनके अधिकार
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर अखिलेश जोशी ने सब जेल बड़वाह तथा जिला जेल खरगोन का आकस्मिक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश श्री जोशी ने सब जेल बड़वाह तथा जिला जेल के विभिन्न बैरकों में बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाकशाला, गोदाम, मुलाकात कक्ष, विधिक सहायता कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष और डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायाधीश श्री जोशी द्वारा सब जेल बड़वाह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर बंदियों को उनके अधिकारों, प्लीबारगेनिंग तथा विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान उन्होंने बंदियों से उनके अधिवक्ताओं की जानकारी ली गई और जिन बंदियों के अधिवक्ता नहीं थे, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। उन्होंने बंदियों को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील करने तथा जमानत के लिए आवेदन करने के अधिकारों के बारे में भी बताया। इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जोशी ने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें नोट भी किया।

 निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर सुश्री प्रीति जैन, जिला विधिक सहायता अधिकारी चन्द्रेश मण्डलोई, सब जेल अधीक्षक बड़वाह युवराज सिंह, जिला जेल खरगोन के जेल अधीक्षक विद्याभूषण प्रसाद, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसल सुश्री निशा कौशल एवं अन्य जेल स्टाफ उपस्थित थे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई