ad
best news portal development company in india

25 से 30 मार्च तक आयोजित होगा पुस्तक मेला कलेक्टर गुप्ता ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

SHARE:

 

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

       खण्डवा आगामी 25 से 30 मार्च तक शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा में पुस्तक मेला आयोजित होगा। मेले में सस्ती दरों पर कक्षा नर्सरी से 12वी तक की पुस्तकें उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि पुस्तक मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर लें, ताकि किसी को कोई परेशानी न हों। उन्होंने विद्यार्थियों के पालकों से अपील की है कि वे मेले में आकर डिस्काउंट रेट पर पुस्तकें खरीद सकते हैं।

  

बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने पीआईयू विभाग द्वारा संचालित निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की और कहा कि जो कार्य शेष हैं उन्हें शीघ्रता से गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाये

   नंदन फलोद्यान योजना अंतर्गत कृषकों का चयन कर उन्हें लाभ दिलाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों की आय बढ़ सकें। बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि नरवाई काटने वाली मशीनों को किसानों को खरीदने के लिए प्रेरित करें। किसानों को कृषि संयंत्र की जानकारी देने के लिए संगोष्ठी भी आयोजित करें।

बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि पेयजल के स्त्रोतों के पास गंदगी न हो इसके लिए सर्वे किया जाए और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खुले बोरवेल को बंद किया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो। इसके लिए सभी सीईओ जनपद सर्वे करायें और खुले बोरवेल पाये जाने पर उसे बंद कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन ग्रामों में खुले बोरवेल नहीं है उसकी रिपोर्ट सचिव व पटवारी से लें। बैठक में उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि कर वसूली में कोई परेशानी हो तो उसके लिए साख सहकारी समितियों की मदद लें और वसूली बढ़ायें।

बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने ओंकारेश्वर में 1 अप्रैल से सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने के निर्देश दिए

     उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में संबंधित विभाग अपने अपने अधिकारी कर्मचारियों से कहे कि वे ओंकारेश्वर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक करें। इसके अलावा ओंकारेश्वर में दीवार लेखन कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी भी आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि वे लोगों को जागरूक कर सकें। कलेक्टर  गुप्ता ने एनआरएलएम के अधिकारी से कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कपड़े के थैले बनाकर सस्ती दरों पर लोगों को दें।

बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने छैगांवमाखन ब्लॉक में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्रों की जानकारी ली एवं कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जायें। इसके अलावा उन्होंने पुनासा ब्लॉक में उप स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की मरम्मत की जानकारी ली और कहा कि गुणवत्ता के साथ मरम्मत कार्य पूर्ण करायें।     

      बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लोगों के आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आयुष्मान कार्ड, प्रोफाईल पंजीयन एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते खुलवाने जैसे कार्यों को करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने जिले के एनआरसी एवं एनबीएसयू में भर्ती बच्चों की जानकारी ली एवं बेहतर व्यवस्थाएं करने और बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने 100 दिवसीय निक्षय शिविर के तहत बने निक्षय मित्र, बाँटे गए फूड बास्केट्स की संख्या आदि की जानकारी ली बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन की जानकारी ली। इसके अलावा निक्षय शिविर, समग्र ई-केवायसी, राजस्व विभाग में लंबित शिकायते, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना, खसरा ई-केवायसी की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने समग्र आईएफएमआईएस लिंकिंग की प्रगति देखी और अधिकारियों को शीघ्रता से प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपनी-अपनी ग्रेडिंग सुधारें। उन्होंने ग्रेड डी वाले विभागों को शीघ्रता से शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का भी निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर  के.आर. बड़ोले,  अरविंद चौहान, सभी एसडीएम, जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई