ad
best news portal development company in india

पहल जन सहयोग ने आयोजित किया महिला दिवस कार्यक्रम

SHARE:

 

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

    बड़वानी  पहल जन सहयोग विकास संस्थान द्वारा रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से होटल ग्रैंड सरस्वती, बड़वानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़वानी के पार्टी ब्लॉक निवाली एवं पानसेमल के दूरस्थ गांव से उपस्थित होकर महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं।

      महिलाओं ने संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों जैसे मुर्गी, बकरी पालन, एवं कृषि के साथ महिलाओं के आजीविका बढ़ाने हेतु सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर आदि के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण और समर्थन से उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिली। ग्रामीण स्तर पर जिन महिलाओं ने अपने कार्य को व्यावसायिक दृष्टि देते हुए सकारात्मक कदम उठाए उन महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए संस्थान  द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किए , कार्यक्रम के दौरान खेल एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार भी दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय जेल अधीक्षक  शेफाली वर्मा, भीमा नायक कॉलेज से साखी गुप्ता प्रोफेसर अर्थशास्त्र, रिलायंस फाउंडेशन से विजय खैरनार, योगेश मालवीया, पहल जिला परियोजना समन्वयक हर्षा परमार, समस्त स्टाफ के साथ ही प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अंत में आभार हर्षा परमार के द्वारा किया गया। व संस्थान प्रमुख  प्रवीण गोखले द्वारा बताया गया इस तरीके के आयोजन से महिलाओं को समानता और नए अवसर मिलते हैं जिससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई