ad
best news portal development company in india

थाना शाहजहांनाबाद क्षेत्र में 5 साल की बच्ची की करंट से मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप ।

SHARE:

भोपाल / शाहजहांबाद थाना क्षेत्र में आज दोपहर 5 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई बच्ची की मौत के बाद रहवासियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया भोपाल उत्तर से विधायक आतिफ अकील और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगो को शांत कराकर बच्ची को हमीदिया अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहजहांबाद बाद स्थित उमर शादी हॉल के पास वाली गली में 5 वर्षीय आयशा पिता साजिद खान रहते है बच्ची दोपहर में खेलने के लिए बाहर आई थी पास में ही लगे एक बिजली के खंभे को जैसे ही आयशा ने छुआ उसको ज़ोरदार बिजली का झटका लगा और बच्ची करीब 1 मिनट तक बिजली के खम्भे से चिपकी रही पास खड़े कुछ युवकों ने फावड़े के दस्ते से किसी तरह बच्ची को खम्भे से अलग किया तब तक बच्ची बेसुध हो गई थी आनन-फानन में बच्ची को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया बच्ची की मौत की खबर लगते ही रहवासियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया हंगामा बढ़ता देख क्षेत्रीय विधायक आतिफ अकील और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए एवं हंगामा कर रहे लोगो को शांत कराया। लोगो ने कहा बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से बच्ची की जान चली गई खम्बे के आसपास पानी भरा रहता है और खम्भे पर कटे तार डले हुए है कटे हुए तार खम्भे के सम्पर्क में आने के बाद खम्भे में करंट उतरा और इस लापरवाही से एक मासूम बच्ची की जान चली गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई