ad
best news portal development company in india

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न जिले में हो रहे निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाये कलेक्टर सिंह

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री


बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागृह में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गहनता से चर्चा करते हुए, संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर सिंह ने सड़कों मुख्य चौराहों पर दिशा सूचक बोर्ड लगाने, गति अवरोधकों का निर्माण एवं उनकी पुताई करने की बात कही।
कलेक्टर सिंह ने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि, जो ऑटों रिक्शा 15 वर्ष या उससे अधिक पुराने हो चुके हो उनके लाईसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र रद्द करने की कार्यवाही की जाये।

वहीं जिले में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों का आना प्रतिबंधित किया जाये

उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि, निर्माण कार्यों के बीच में आने वाले बिजली के खंभों को व्यवस्थित किया जाये। बैठक में संबंधितों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, एसडीएम पल्लवी पुराणिक, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई