ad
best news portal development company in india

क्राइम ब्रांच के दल ने डेहरी में अवैध सट्टा दुकानों पर छापा मारा नगदी के साथ पाच गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


डेहरी में लंबे समय से अवैध सट्टे के बड़े पैमाने पर संचालन की शिकायतें जिला पुलिस मुख्यालय को मिल रही थी।

जिला पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के दल ने डेहरी में अवैध सट्टा दुकानों पर छापा मारा और सट्टा संचालक लक्की ओमप्रकाश गुप्ता , देवीलाल बालाजी सिरवी , भारत सुभाष नामदेव निवासी डेहरी , भारत सिसोदिया खेड़ी बुजुर्ग और गोपाल पंचोली झिकरी बलवारी को गिरफ्तार कर 15 हजार केश और डायरियां जप्त की ।
पकड़े गए आरोपियों को तहसील न्यायालय बाग में पेश किया गया जहां पर जमानत नामंजूर होने से अलीराजपुर जेल भेज दिया गया ।
उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस मुख्यालय को बाग थाना क्षेत्र के डेहरी में अवैध सट्टा संचालन की खबरें लगातार मिल रही थी जिस पर क्राइम ब्रांच ने छापामार कारवाई की ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई