ad
best news portal development company in india

गुजरात ने दिल्ली को 14 रन से हराया: फर्ग्यूसन-शमी की घातक गेंदबाजी, प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर टाइटंस

SHARE:

आईपीएल के 10वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन का स्कोर बनाया। शुभमन गिल ने 46 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली।
जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। गुजरात के लोकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। उन्होंने दो बार एक ही ओवर में दो-दो विकेट चटकाए। उनको इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *