best news portal development company in india

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक आयोजित, दिया जल संरक्षण का संदेश

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

     बुरहानपुर कलेक्टर  हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बुरहानपुर जिले में जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु विभिन्न स्तर पर प्रयास जारी है। इसी कड़ी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जल बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य नगर परिषद शाहपुर द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य इंदौर की नीलांजन सामाजिक एवं जनकल्याण संस्था के माध्यम से हो रहा है। 

     बुधवार को शासकीय सी.एम.राईज विद्यालय एवं ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अभियान अंतर्गत ‘‘जल है तो कल है, एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। बड़े ही आकर्षक तरीके से कलाकरों द्वारा विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं भविष्य में आने-वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार हम अपने छोटे-छोटे प्रयासों से जल की एक-एक बूंद को बचा सकते है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों ने जल बचाने की शपथ भी ली। प्रभारी सीएमओ  दिलीप चौहान ने जानकारी दी कि, नगर में अध्यक्ष  साधना तिवारी के मार्गदर्शन में नगरवासियों को अभियान से जोड़ने का प्रयास निरतंर जारी है। रैन वाटर हार्वेस्टिंग के महत्व को भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *