ad
best news portal development company in india

फरियादी ही निकला लूट की झूठी कहानी का मास्टरमाइंड,कंपनी की राशि स्वयं रखकर दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट

SHARE:

जोबट से शाहरुख खत्री


आलीराजपुर दिनांक 23/11/2026 अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ज्‍योति उमठ बघेल ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, जैसे लूट, चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं के खुलासे तथा लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है,

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट आशुतोष पटेल के पर्यवेक्षण में थाना जोबट पुलिस द्वारा लूट की कथित घटना का खुलासा करते हुए फरियादी को ही घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाया गया।


घटना का विवरण –


दिनांक 11.11.2026 को फरियादी बापुसिंह पिता वेस्ता मण्डलोई, निवासी खारकुआं, थाना नानपुर द्वारा थाना जोबट पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एल.एन.टी. फाइनेंस कंपनी, शाखा जोबट के समूहों से वसूली की गई राशि ₹58,300/- एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत ₹7,000/- है, को जोबट-बोरी रोड पर ग्राम बिलासा नदी के पुल के पास लाल रंग की यामाहा R15 मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट लिया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना जोबट में अपराध क्रमांक 481/2026, धारा 309(4), 126(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस कार्यवाही एवं खुलासा –
प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना जोबट पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया तथा घटनास्थल के आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। विवेचना में प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरियादी बापुसिंह से गहनता एवं सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि लालचवश कंपनी की वसूली की राशि स्वयं बेईमानीपूर्वक अपने पास रख ली थी तथा मोबाइल फोन भी अपने पास रखकर बंद कर दिया था। इसके पश्चात स्वयं को लूट का शिकार बताते हुए थाना जोबट पर लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा आरोपी बापुसिंह पिता वेस्ता मण्डलोई, निवासी खारकुआं, थाना नानपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बेईमानीपूर्वक रखी गई नगद राशि ₹48,130/- एवं वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत ₹7,000/- है, जप्त किया गया है।


सराहनीय योगदान –
उक्त प्रकरण का खुलासा करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वास्कले, स.उ.नि. मोहन मुझाल्दा, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 453 मनीष, आरक्षक 530 रविन्द्र तथा साइबर टीम के प्र.आर. दिलीप एवं आरक्षक प्रमोद का सराहनीय योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई