ad
best news portal development company in india

माही पुलिया से फोरलेन तक बदहाल सड़क बनी मुसीबत, धूल के गुबार से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर

सरदारपुर। माही पुलिया से इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टी उखड़ने और गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। वहीं वाहनों की आवाजाही के साथ उड़ने वाली धूल के गुबार से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि सरदारपुर तहसील कार्यालय होने के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इसी सड़क से प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क से उड़ती धूल के कारण बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के गुबार से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाने और धूल से राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार कब जागेंगे और आमजन को इस समस्या से राहत मिलेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई