ad
best news portal development company in india

दिव्यांशी बाल गृह का किया गया निरीक्षण

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

ग्राम सिलकुआ में स्थित दिव्यांशी बाल गृह का निरीक्षण माननीय प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश धीरज कुमार के द्वारा किया गया। ज्ञातव्य हो कि माननीय उच्चतम न्यायालय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धार ममता जैन के संरक्षण में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय कुक्षी में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2026 का आयोजन दिनांक 14.11.2026 से दिनांक 20.11. 2026 तक किया जा रहा है।

जिसके तारतम्य में आज दिनांक 16.11.2026 को दिव्यांशी बाल गृह सिलकुआ में रह रहे बच्चों के लिए बाल गृह का निरीक्षण किया गया। बाल गृह में उपस्थित बच्चों के लिए साफ-सफाई खाना पीना, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश बाल गृह के प्रभारी को दिए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को बालकों के अधिकार, पॉक्सों एक्ट, एवं अन्य कानूनों की जानकारी भी दी गई। मजिस्ट्रेट हर्ष राज दुबे ने यातायात कानून व सोशल मीडिया के साथ ही आई.टी. एक्ट की जानकारी दी। कार्यकम में बाल गृह का स्टाफ व काउंसलर उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई