प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने सौंपा नियुक्ति पत्र
जनसम्पर्क खबर रफीक मंसूरी खरगोन
भोपाल। ऑल इंडिया
मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) मध्यप्रदेश में संगठन विस्तार के साथ महिला संगठन को भी मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रही है। इसी क्रम में साजिदा खान को AIMIM महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भोपाल स्थित AIMIM के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोहसिन अली खान ने साजिदा खान को नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नियुक्ति के साथ ही साजिदा खान से उम्मीद जताई गई है कि वे जिले में महिला संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम बताया।





