ad
best news portal development company in india

मोडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों पर कुक्षी पुलिस की कार्रवाई

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

दो मोटरसाइकिलों में लगे मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्रवाई

आमजन को तेज एवं कर्कश आवाज से होने वाली परेशानी रोकने के उद्देश्य से चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

कार्रवाई का विवरण
ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों को तेज व कर्कश आवाज से होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के उद्देश्य से कुक्षी पुलिस द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

वाहन चेकिंग के दौरान रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल क्रमांक MP11ZP9111 एवं MP09ZP4566 में निर्धारित मानकों के विपरीत मोडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए, जिनके माध्यम से तेज एवं कर्कश आवाज उत्पन्न कर ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा था। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई –
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी ओमप्रकाश अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई।

सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक चंचल सिंह, गौरी शंकर सोलंकी, प्रधान आरक्षक प्रमोद डागा, सतीश जरिया, नितिन कौशल तथा आरक्षक विपिन यादव एवं शहादर चौगड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कुक्षी पुलिस की आमजन से अपील –
कुक्षी पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का ही उपयोग करें। मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज उत्पन्न न करें, जिससे आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़े।

ध्वनि प्रदूषण रोकने, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात नियमों का पालन करने में पुलिस का सहयोग करें।

कुक्षी पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई