ad
best news portal development company in india

महज 12 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, मनावर पुलिस ने पंजाब के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

पोकलेन मशीन पर हेल्पर के रूप में कार्य करते थे दोनों आरोपी

घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड आरोपियों की निशानदेही पर जप्त

लगातार दबिश एवं सघन तलाश अभियान चलाकर मनावर पुलिस को मिली सफलता

घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना मनावर क्षेत्रांतर्गत ग्राम टेमरिया में दीपावली की रात एक व्यक्ति की सिर में चोट लगने से मृत्यु होने की घटना सामने आई थी।

दिनांक 09.11.2026 को फरियादी दद्दु मंडलोई, निवासी ग्राम टेमरिया, थाना मनावर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08.11.2026 की रात्रि दीपावली के अवसर पर फरियादी एवं उसके परिवारजन घर पर नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम टेमरिया में कुएं की खुदाई के कार्य हेतु पोकलेन मशीन लेकर आए दो व्यक्ति, जो मशीन पर हेल्पर के रूप में कार्य कर रहे थे, का गांव के लोगों से विवाद हुआ था।

रात्रि करीब 02:30 बजे नाच-गाना बंद करने के दौरान बंडु के कपास वाले खेत की तरफ से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो बाबु उर्फ बाबूलाल मंडलोई, निवासी ग्राम टेमरिया घायल एवं बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसके सिर के पीछे चोट लगी हुई थी तथा खून निकल रहा था। कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर तथा एसडीओपी मनावर श्री प्रदीप वाल्टर के निर्देशन में थाना मनावर पुलिस टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं सघन तलाश अभियान चलाया गया। तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर दिनांक 10.11.2026 को पोकलेन मशीन पर हेल्पर के रूप में कार्य करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के समीप कपास की फसल वाले खेत से वारदात में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड जप्त की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपीगण

  1. फतेसिंह पिता हरजिंदरसिंह, जाति सिख, निवासी गोनेवाला, थाना रड़मदारा, जिला अमृतसर, पंजाब।
  2. गगनदीपसिंह पिता सुबासिंह, जाति सिख, निवासी देवल, थाना गुरदासपुरा, जिला गुरदासपुर, पंजाब। हत्या का कारण

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना की रात्रि में 11:00 बजे यह लोग नाचने के लिए गांव में गए थे तो उस दौरान आरोपी फते सिंह गांव में एक व्यक्ति के घर में घुस गया था जो गांव वालों ने आपत्ति दर्ज कर इनको शक्ति से वहां से भगा दिया था जिसके कारण से यह दोनों आरोपी गांव वालों से नाराज थे और उसी का बदला लेने के लिए मृतक बाबूलाल मंडलोई को अकेला मिलने पर इन्होंने उसी रात्रि में उसके बाद मारपीट कर उसके सिर में लोहे की रॉड से चोट कारित कर उसकी हत्या कर दी थी

जप्त सामग्री
घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड।

सराहनीय भूमिका
उक्त त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक अनूप बघेल, उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक राकेश अलोने, प्रधान आरक्षक 638 ललित कुमरावत, प्रधान आरक्षक 88 आमिर अंसारी, प्रधान आरक्षक 583 रणजीत मुवेल, आरक्षक 899 जितेंद्र कुशवाह, आरक्षक 1086 कमल सोलंकी, आरक्षक 750 भूपेंद्र ठाकुर, आरक्षक 120 मनिया सोलंकी, आरक्षक 468 सुनील डावर, आरक्षक 751 गिरधारी एवं आरक्षक 408 रामेश्वर जमरे का सराहनीय योगदान रहा।

मनावर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई