ad
best news portal development company in india

जोबट के शाहरुख खत्री बने हज वेलफेयर सोसायटी के अलीराजपुर जिला अध्यक्ष

SHARE:

बिलाल खत्री
अलीराजपुर। ज़िले में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की गतिविधियों को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जोबट के युवा साथी जनाब शाहरुख खत्री को सोसायटी की मध्यप्रदेश इकाई में अलीराजपुर ज़िले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति का उद्देश्य ज़िले में हज के क्षेत्र में सक्रिय खिदमतगारों को संगठन से जोड़कर एक मजबूत टीम तैयार करना तथा भविष्य में आयोजित होने वाले सोसायटी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं सम्मेलनों में अलीराजपुर ज़िले की प्रभावी भागीदारी और नुमाइंदगी सुनिश्चित करना है।

शाहरुख खत्री की नियुक्ति सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव जनाब सैय्यद रियाज़ की सहमति तथा प्रदेश प्रबंध समिति सदस्य (मध्यप्रदेश) जनाब मोहम्मद बिलाल खत्री, खट्टाली (जिला अलीराजपुर) की अनुशंसा पर की गई है। नव-नियुक्त ज़िला अध्यक्ष को ज़िले में सोसायटी की कार्यकारिणी के गठन एवं संगठनात्मक विस्तार के अधिकार भी सौंपे गए हैं।

अलीराजपुर ज़िला अध्यक्ष नियुक्त होने पर शाहरुख खत्री को सोसायटी की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं ज़िला इकाई के पदाधिकारियों ने मुबारकबाद देते हुए उनके सफल कार्यकाल और संगठन के विस्तार के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई