ad
best news portal development company in india

नवागत पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक

SHARE:

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बिलाल खत्री
आलीराजपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ज्योति उमठ बघेल ने बताया कि नवागत पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, भापुसे द्वारा आज पुलिस नियंत्रण कक्ष आलीराजपुर में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने

अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उनके संबंधित थाना क्षेत्रों की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों, अपराध की प्रकृति, स्थानीय गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित संवेदनशील विषयों की जानकारी प्राप्त की गई। इसके पश्चात जिले में घटित अपराधों की अनुभाग एवं थाना स्तर पर सांख्यिकीय समीक्षा करते हुए अपराधों की प्रवृत्ति, उनकी रोकथाम तथा प्रभावी नियंत्रण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

अपराध समीक्षा के दौरान लंबित अपराधों, लंबित चालानों, मर्ग प्रकरणों, समन एवं वारंट की तामीली, गुमशुदगी के प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, चिन्हित अपराधों की न्यायालयीन प्रगति, महिला संबंधी अपराधों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक लंबित प्रकरण में विवेचना की प्रगति का नियमित पर्यवेक्षण किया जाए तथा प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में विधिसम्मत एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन, नकली शराब एवं अवैध ताड़ी के कारोबार तथा अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत बाउंड ओवर की कार्रवाई प्रभावी रूप से करने तथा जिन अपराध शीर्षों में वृद्धि परिलक्षित हो रही है, उनका सूक्ष्म विश्लेषण कर अपराध नियंत्रण हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने, आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेने तथा प्रत्येक पीड़ित एवं फरियादी के साथ संवेदनशीलता, शालीनता एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि होना चाहिए तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण व्यावसायिक दक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें।

बैठक के समापन पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आगामी दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने तथा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त अलीराजपुर पुलिस परिवार एवं जिलेवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आलीराजपुर शक्तिसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जोबट आशुतोष पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) गोपाल परमार, जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई