ad
best news portal development company in india

मेरा बचपन मेरा अधिकार सुरक्षित बचपन का अभियान का शुभांरभ किया गया

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी सुरक्षित बचपन अभियान के तहत् व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं सुरक्षा की दी गई जानकारी दी गई मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ,नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में बच्चों को उनके विधिक अधिकारों, बालकों की सुरक्षा, लैगिंक अपराधों से सरंक्षण, बाल विवाह एवं बाल शोषण की रोकथाम तथा निशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुरक्षित बचपन अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस हेतु दिनांक 01 नवम्बर 2026 कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी में उपस्थित छात्रावास के छात्रों को राज्य स्तरीय शुंभारंत कार्यक्रम यूट्यूब के माध्यम अभियान का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अन्य माननीय न्यायाधीशगण की गरिमामयी उपस्थिति में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, जिला अनूपपुर में किया गया, जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब लिंक के माध्यम से छात्राओं को दिखाया गया। इसके पश्चात बालकों के सरंक्षण एवं बालकों से संबधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी निर्धारित सत्र योजना के अनुसार उपस्थित छात्रों को जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तृतीय जिला न्यायाधीश रेखा आर चन्द्रवंशी द्वारा बालकों से लैंगिक सरक्षंण अधिनियम की जानकारी दी गई एवं सरल शब्दों में विधि संबधित बालकों के अधिकारों के बारे में बताया गया।
शिविर को संबंधित करते प्रथम जिला न्यायाधीश चंदन सिंह चौहान ने शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण जीवन शैली, मानसिक और भावनात्मक कल्याण, नींद, व्यायाम, डिजिटल संतुलन, निवारक स्वास्थ्य जागरूकता आदि पर उद्बोधन प्रदान किया।
उपस्थित छात्रों को भार्गव न्यायिक मजि. द्वारा किशोंर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के बारे में सरल एवं सहज रूप से जानकारी दी।

शिविर में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरा बचपन मेरा अधिकार, सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि प्रत्येक बच्चें सुरक्षित वातावरण सम्मान शिक्षा एवं अपने अधिकारों के साथ जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिये बच्चो की सुरक्षा एवं उनका सरंक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेंदारी नही है बल्कि हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है। साथ ही चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098, नालसा हेल्प लाईन न. 15100, आदि हेल्प लाईन नम्बर से उपस्थित छात्रों को अवगत कराया।

पुलिस विभाग बड़वानी से साईबर एक्सपर्ट रितेश खत्री द्वारा ऑन लाईन गेमिग एवं साईबर अपराधों के बारे में जानकारी दी।
करियर काउंसलर यश सेठी द्वारा रोचक रूप से बच्चों के भविष्य के कॅरियर के लिये जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्रावा के छात्र एवं छात्रावास अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के कर्मचारीगण उपिस्थत रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारीजरूरी कैबिनेट मंत्री चौहान स्वाभिमान पर्व के तहत क्विज प्रतियोगिता के विजेता किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट एवं ई-स्कूटी की राशि के चेक और चाबी भेंट की