ad
best news portal development company in india

ऑपरेशन “प्रहार” के तहत डही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से गांजे के 206 हरे पौधे जप्त

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

406.74 किलोग्राम गांजे के पौधे बरामद, अनुमानित कीमत ₹61,11,000/-

कपास एवं मक्का की फसल के बीच नाले किनारे खेत में की जा रही थी गांजे की अवैध खेती

आरोपी तेरसिंह जमरा फरार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

पुलिस अधीक्षक धार ने कार्रवाई करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

उल्लेखनीय कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, विक्रय एवं तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन “प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी ओमप्रकाश अहिर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

घटना

थाना प्रभारी डही उप निरीक्षक शरद बर्डे को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोडगांव निवासी तेरसिंह पिता छूटलिया जमरा ने नाले के किनारे स्थित अपने खेत में कपास एवं मक्का की फसल के बीच गांजे के पौधे अवैध रूप से लगा रखे हैं।

सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी डही द्वारा पुलिस टीम के साथ दिनांक 19.10.2026 को ग्राम बोडगांव के जंगल क्षेत्र की ओर जाने वाले कच्चे पगडंडी मार्ग से नाले किनारे स्थित खेत में दबिश दी गई।

पुलिस कार्यवाही एवं जप्ती

पुलिस टीम द्वारा खेत में कपास एवं मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से लगाए गए गांजे के 206 हरे पौधे, जिनका कुल वजन 406.74 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत ₹61,11,000/- है, जप्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान आरोपी तेरसिंह जमरा अपने घर एवं गांव से फरार पाया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना डही में अपराध क्रमांक 121/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

आरोपी का विवरण

नाम तेरसिंह पिता छूटलिया जमरा
जाति भीलाला
निवासी ग्राम बोडगांव
स्थिति फरार

जप्त मशरूका

गांजे के हरे पौधे – 206 नग
कुल वजन 406.74 किलोग्राम
अनुमानित कीमत ₹61,11,000/-

पुरस्कार की घोषणा एवं सराहनीय भूमिका

ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अवैध गांजे की खेती के विरुद्ध की गई इस प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी डही उप निरीक्षक शरद बर्डे, सहायक उप निरीक्षक थानसिंह जमरा, प्रधान आरक्षक चन्दरसिंह चौगड़, प्रधान आरक्षक राकेश डावर, आरक्षक संजय, आरक्षक सौरभ, आरक्षक सुमीत, आरक्षक संदीप एवं आरक्षक भूपेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा।

धार पुलिस ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *