ad
best news portal development company in india

मेट्रो कार्य के चलते रायसेन रोड पर उड़ती धूल से राहगीर और दुकानदार हुए परेशान…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते जिंसी चौराहे से आनंद नगर तक सड़कें खुदी होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पूरे रायसेन रोड पर दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर उड़ती धूल के कारण क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति बनी हुई है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को धूल के बीच से गुजरना पड़ता है। वहीं, सड़क किनारे स्थित दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों और दुकानदारों को भी दिनभर धूल और गुबार का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि लगातार धूल के संपर्क में रहने से सांस और आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी

रायसेन रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन की ओर से पर्याप्त वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं किए जाने से यातायात का दबाव बना रहता है। वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

धूल पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम

स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए निर्माण स्थल पर नियमित पानी का छिड़काव, धूल नियंत्रण के अन्य उपाय और यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। साथ ही, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी की जानी चाहिए, ताकि राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को राहत मिल सके।

अब सवाल यह है कि संबंधित विभाग और प्रशासन रायसेन रोड पर उड़ती धूल को नियंत्रित करने तथा आम जनता को राहत दिलाने के लिए कब तक ठोस कदम उठाते हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *