ad
best news portal development company in india

ऑपरेशन “प्रहार” के तहत बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कपास के खेत से गांजे के 586 हरे पौधे जप्त

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

446.6 किलोग्राम गांजे के पौधे बरामद, अनुमानित कीमत ₹66.99 लाख

ग्राम कनेरी के बैकल्यापुरा में कपास की फसल के बीच की जा रही थी गांजे की अवैध खेती

आरोपी फरार, तलाश जारी; एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

उल्लेखनीय कार्रवाई

“नशा मुक्त भारत” अभियान के संकल्प को साकार करने एवं अवैध मादक पदार्थों की खेती और कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी ओमप्रकाश अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक हिरुसिंह रावत के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस चौकी डेहरी एवं थाना बाग की टीम ने ग्राम कनेरी के बैकल्यापुरा स्थित खेत में दबिश देकर कपास के पौधों के बीच अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 586 हरे पौधे, जिनका कुल वजन 446.6 किलोग्राम है, जप्त किए। जप्त पौधों की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹66 लाख 99 हजार बताई गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

थाना बाग क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में खेतों में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने संबंधी सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इन सूचनाओं पर कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित कर जानकारी एकत्रित की जा रही थी।

दिनांक 17.10.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कनेरी के बैकल्यापुरा में भंगड़ा पिता पिडिया भंवर, जाति भिलाला के खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे अवैध रूप से लगाए गए हैं। सूचना की तस्दीक के बाद अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग द्वारा पुलिस टीम गठित कर बताए गए खेत में सर्चिंग की गई।

सर्चिंग के दौरान खेत से गांजे के 586 हरे पौधे, कुल वजन 446.6 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹66.99 लाख, बरामद हुए। पुलिस द्वारा पौधों को विधिवत जप्त किया गया।

पुलिस कार्रवाई

उक्त कार्रवाई के संबंध में थाना बाग में अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। खेत का कथित मालिक आरोपी भंगड़ा पिता पिडिया भंवर वर्तमान में फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

जप्त मादक पदार्थ

गांजे के हरे पौधे – 586 नग
कुल वजन 446.6 किलोग्राम
अनुमानित बाजार मूल्य –l ₹66,99,000/-
अपराध क्रमांक 324/2026
धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक हिरुसिंह रावत, चौकी प्रभारी डेहरी उप निरीक्षक नवलसिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक गोरेलाल शुक्ला, प्रधान आरक्षक 847 बाबुसिंह कामलिया, प्रधान आरक्षक 850 भावसिंह रावत, प्रधान आरक्षक 545 रेलमसिंह भिंडे, आरक्षक 697 प्रीतम, आरक्षक 805 रविन्द्र, आरक्षक 405 मुकेश, सैनिक 1207 अजय एवं साइबर सेल धार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

धार पुलिस — नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई