शेख नसीम। लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में सूफियान कुरैशी (राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी) के नेतृत्व में पीरज़ादा तौकीर निजामी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सचिव सूफियान कुरैशी ने पीरज़ादा तौकीर निजामी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस घटनाक्रम को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, पीरज़ादा तौकीर निजामी को पार्टी में जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने की संभावना जताई जा रही है।
इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से पीरज़ादा तौकीर निजामी को नई जिम्मेदारी दिए जाने के संबंध में आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।





