ad
best news portal development company in india

जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने सांदीपनि विद्यालय महेश्वर का किया निरीक्षण

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

विद्यार्थियों से संवाद कर जानी समस्याएं, पांच दिन में निराकरण का दिया आश्वासन,
विद्यालय परिसर में जिला अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर अंकित करने के निर्देश,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बिस्तरीय भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश।

खरगोन । जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गुरु प्रसाद ने महेश्वर स्थित नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और उनके निराकरण के लिए पांच दिन में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ने, लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत एवं अनुशासन के साथ अपने सपनों को साकार करने के मूल मंत्र भी दिए।
साथ ही विद्यालय परिसर में सभी जिला अधिकारियों के नाम एवं संपर्क नंबर अंकित कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने में आसानी हो। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से परिसर में महान व्यक्तित्वों के प्रेरणादायी विचार एवं उद्धरण लिखवाने के निर्देश भी दिए।

स्टेडियम निर्माण की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सांदीपनि विद्यालय में निर्माणाधीन स्टेडियम का कार्य लंबे समय से रुका होने की समस्या सामने आई। इस पर कलेक्टर गुरु प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का शीघ्र निराकरण कर निर्माण कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बिस्तरीय भवन का होगा निर्माण

कलेक्टर गुरु प्रसाद ने महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त 50 बिस्तरीय भवन के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले ही दिन भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य शीघ्र आगे बढ़ सके।

तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर दिया जोर

कलेक्टर ने महेश्वर में नवनिर्माणाधीन तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रेखा राठौर, एसडीएम पूर्वा मंडलोई, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *